गुफ़्तगू : हमारी , आपकी, हम सभी की

गुफ़्तगू के सदस्य
गुफ़्तगू की सदस्यता
गुफ़्तगू संस्था से जुड़ना साहित्य, संस्कृति और सृजन की एक समृद्ध यात्रा का हिस्सा बनना है। यह मंच आपको अपनी अभिव्यक्ति को एक व्यापक पहचान देने का अवसर प्रदान करता है। संस्था से जुड़कर आप देशभर के साहित्यकारों और रचनाकारों के साथ संवाद स्थापित कर सकते हैं। यहाँ आपकी रचनाओं को प्रकाशित करने और मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलता है। गुफ़्तगू नए और उभरते लेखकों को विशेष प्रोत्साहन और मार्गदर्शन देती है। सिर्फ ये ही नहीं, बल्कि संस्था के विभिन्न कार्यक्रमों, गोष्ठियों और महोत्सवों में सभी सदस्यों को सक्रिय भागीदारी का अवसर मिलता है।
यह एक ऐसा परिवार है जहाँ विचारों का सम्मान और सृजन का उत्सव मनाया जाता है, यहाँ आप अपने साहित्यिक कौशल को निखारते हुए स्वयं को शशक्त साहित्यिक व्यक्तिव बना सकते हैं। गुफ़्तगू से जुड़कर आप साहित्य और समाज के बीच एक सेतु का कार्य करते हैं। यदि आपके अंदर साहित्यिक अभिरुचि है और आप उसे और निखारना चाहते हैं तो आइए, गुफ़्तगू के साथ मिलकर शब्दों की इस यात्रा को और भी सार्थक बनाएं।


सदायता
सदस्यता के लिए पात्रता
गुफ़्तगू संस्था की सदस्यता के लिए पात्रता साहित्य, संस्कृति और सृजनात्मक अभिव्यक्ति में रुचि रखने वाले सभी व्यक्तियों के लिए खुली है। आवेदक का लेखन, पठन या किसी भी रूप में साहित्यिक गतिविधियों से जुड़ाव होना वांछनीय है। गुफ़्तगू में चाहे आप स्थापित लेखक हों, नवोदित रचनाकार या साहित्य प्रेमी—सभी को समान अवसर प्रदान किया जाता है।
आवेदक में सकारात्मक दृष्टिकोण, रचनात्मक सोच और साहित्यिक संवाद में सक्रिय भागीदारी की इच्छा होना आवश्यक है। सदस्यता के लिए निर्धारित आवेदन प्रक्रिया का पालन करना होता है, जिसमें मूलभूत जानकारी और, यदि उपलब्ध हो, तो रचनात्मक कार्यों का विवरण शामिल किया जा सकता है। गुफ़्तगू का उद्देश्य एक समर्पित और सक्रिय साहित्यिक समुदाय का निर्माण करना है, इसलिए इच्छुक व्यक्ति का प्रतिबद्ध और सहभागी होना महत्वपूर्ण माना जाता है। सदस्यों का चयन एक चयन प्रक्रिया के अंतर्गत आवेदन के अनुसार किया जाता है ।
नए सदस्यों को गुफ़्तगू के आगामी अंक मे जीवन परिचय के साथ प्रकाशित किया जाता है ।
गुफ़्तगू के शब्दों और विचारों की यात्रा के संवाहक
गुफ़्तगू के सभी सदस्य इस संस्था की मूल भवन जो साहित्य , समाज के सृजन एवं उसकी सृजनात्मक ऊर्जा के प्रमुख आधार हैं, गुफ़्तगू का मंच अपने सदस्यों को साहित्यिक अभिव्यक्ति, संवाद और साहित्यिक विकास का समृद्ध अवसर प्रदान करता रहता है।
गुफ़्तगू के प्रत्येक वर्ष मे होने वाले कार्यकर्मों में सदस्य केवल सहभागी की भूमिका मे नहीं बल्कि इसे एक साहित्यिक आंदोलन मान कर इसमे सक्रिय प्रतिनिधित्व करते हैं। प्रत्येक कार्यकर्मों की सफलता सारे सदस्यों की सहभागिता का उत्कर्ष उदाहरण पेश करता है, सदस्य विभिन्न कार्यक्रमों, प्रकाशनों और आयोजनों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हैं।
सदस्य अपने विचारों, रचनाओं और सहभागिता से संस्था में निरंतर योगदान कर रहे हैं और इसे बढ़ा रहे हैं। गुफ़्तगू के सदस्यों को सम्मान, प्रोत्साहन और अपनी साहित्यिक पहचान बनाने का अवसर मिलता है। हम यूं भी कह सकते हैं के गुफ़्तगू के सदस्य साहित्य और समाज के बीच एक सशक्त सेतु हैं।


मिलिये हमारे सम्मानित सदस्यों से


नरेश कुमार माहरानी
सचिव




























डॉ. इम्तियाज़ अहमद ग़ाज़ी अध्यक्ष
संजय सक्सेना
संरक्षक
संजय सक्सेना
संरक्षक
अफ़सर जमाल संगठन सचिव
राम नारायण श्रीवास्तव विधि सलाहकार
राजेश जैसवारा संगठन सचिव
शैलेन्द्र जय
संयुक्त सचिव
डॉ. सोमनाथ शुक्ल कार्यकारिणी सदस्य
अनिल मानव
उपाध्यक्ष
वीरेंद्र कुमार तिवारी संयुक्त सचिव
प्रो. पूनम अग्रवाल संरक्षक
सिद्धार्थ पांडेय
संरक्षक
नीना मोहन श्रीवास्तव उपाध्यक्ष
शिवा जी यादव विधिक सलाहकार
मधुबाला गौतम संरक्षक
प्रभा शंकर शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष













मन्मोहन सिंह तन्हा उपाध्यक्ष
डॉ. शबाना रफ़ीक़ संरक्षक
मंजू लता नागेश कार्यकारिणी सदस्य
संजय सक्सेना
संरक्षक
नारायण जी गोपाल संरक्षक
मासूम रज़ा राश्दी संरक्षक
अशोक श्रीवास्तव संयुक्त सचिव


प्रो. डॉ. तारिक महमूद संरक्षक

गुफ़्तगू संस्था
साहित्य, संस्कृति, संगीत एवं सामाजिक सरोकारों को समर्पित एक रचनात्मक मंच, जो संवाद, संवेदना और सृजनशीलता को बढ़ावा देता है।
त्वरित लिंक
हमारे बारे में
साहित्यिक गतिविधियाँ
आयोजन
सम्मान समारोह
संपर्क करें
संपर्क एवं सोशल मीडिया
गुफ़्तगू, 123ए-1, हरवारा, धूमनगंज, प्रयागराज – 211015
8840096695
guftgu007@gmail.com
www.guftgu.org
सोशल मीडिया
Facebook । YouTube । X (Twitter)
कॉपीराइट © २०२६ गुफ़्तगू पब्लिकेशन
